फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager raped by taking hostage

Chandauli News: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped by taking hostage
नौगढ। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर गांव का ही एक युवक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। बुधवार को किशोरी के साथ थाने पहुंचे परिवार वालों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी। किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी। रास्ते में युवक उसे दबोच लिया। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बस्ती से दूर जंगल में बने अपने एक घर ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार की भोर में मौका पाकर किशोरी जंगल के रास्ते अपने घर भाग आई और अपनी आपबीती बस्ती के लोगों को बताई। गांव वालों ने फोन करके उसके माता-पिता को मामले की जानकारी दी। वे आननफानन में गांव आए। किशोरी के साथ बुधवार को उसके माता-पिता नौगढ़ थाने में पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि मामला औरवांटाड़ पुलिस चौकी का है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed