फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager missing for four days found in ruins near home

घर के पास खंडहर में मिला चार दिन से लापता किशोर

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing for four days found in ruins near home
कमालपुर । धानापुर थाना क्षेत्र के करजौरा गांव स्थित अपने घर से चार दिन पूर्व गायब किशोर अजीत पांडेय (17) को पुलिस ने शनिवार को दिन में 12 बजे घर के ही पास स्थित एक खंडहर में मिला। जबकि दो दिन पहले पुलिस ने किशोर को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली थी लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाई थी।
विज्ञापन

बता दें कि धानापुर थाना क्षेत्र के करजौरा गांव निवासी कृष्णानंद पांडेय का बड़ा पुत्र अजीत पांडेय (17) एक जून को रहस्यम परिस्थितियों में गायब हो गया था। अजीत को लोगों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कहीं भी उसका नहीं पता चल पाया। परिजनों ने इस प्रकरण में डीजीपी से फोन पर वार्ता की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के पर्सनल अस्सिटेंट से वार्ता कर घटनाक्रम के बारे में बताया। शनिवार को पुलिस चौकी प्रभारी शिवानंद पांडेय ने शनिवार को दिन में लगभग बारह बजे किशोर को घर के पास एक खंडहर से बरामद कर लिया। पुत्र को वापस पाकर परिवार वालों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने बताया कि 25 सितम्बर 2019 को भी अजीत लापता हो गया था । घटना के दस दिन बाद गांव के बाहर वह एक बोरे मर मिला। उस दौरान उसके हाथ पांव बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed