फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager drowned in Karmanasha river while taking bath, death

नहाते समय कर्मनाशा नदी में डूबे किशोर, मौत

Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Karmanasha river while taking bath, death
सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत जलालपुर गांव में बुधवार की शाम साढ़े चार बजे कर्मनाशा नदी में नहाते समय डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सैयदराजा थाना के धरौली चौकी अंतर्गत जलालपुर गांव से होकर कर्मनाशा नदी बहती है। बारिश के बाद नदी में पानी का बहाव तेज है। गांव निवासी श्यामू पासवान का पुत्र लकी (12) और निसार अहमद का पुत्र सुल्तान (13) बुधवार की शाम खेलते खेलते नदी के किनारे पहुंच गए। यहां दोनों स्नान करने के लिए नदी में कूद पड़े। पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों संभल नहीं सके और डूबने लगे। यह देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया और बचाने के लिए नदी मे कूदे। तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों की तलाश में दोनों के न मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया और खोजबीन शुरू की गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद लकी का शव मिल गया। वहीं रात आठ बजे सुल्तान का शव मिल गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed