फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager dies due to electrocution in pole

Chandauli News: खंभे में उतरे करंट से किशोर की मौत

Mon, 08 Jul 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution in pole
पड़ाव। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद में रविवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी के सूजाबाद निवासी बबलू यादव का पुत्र मुकेश यादव (14) कक्षा सात में पढ़ता था। साथ ही वह आसपास के घरों में दूध पहुंचाता था। रविवार को सुबह साइकिल से दूध लेकर निकला था। रास्ते में बिजली के खंभे के सहारे उसने साइकिल खड़ी कर दी। इसी बीच वह खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। ग्रामीणों ने मुकेश को किसी तरह खंभे से अलग किया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन




इनसेट-



वाहन की टक्कर से युवक घायल
पड़ाव। रामनगर-पड़ाव रोड पर तड़वावीर बाबा मंदिर के पास शनिवार की रात वाहन की चपेट में आने से मढिया गांव निवासी अमित पांडेय (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed