फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenage girl fainted in train, medical team arrived 45 minutes late

Chandauli News: ट्रेन में अचेत हुई किशोरी, 45 मिनट देरी से पहुंची मेडिकल टीम

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl fainted in train, medical team arrived 45 minutes late
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने तथा वहां से आने वाले यात्रियों की भीड़ के बावजूद स्टेशन पर चिकित्सा व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। रेलवे की ओर से प्राथमिक चिकित्सा के लिए टीम तैनात की गई है और स्टेशन के बाहर एंबुलेंस भी खड़ी की गई है, लेकिन यह व्यवस्था कागजी साबित हो रही है।
विज्ञापन

गांधी धाम स्पेशल ट्रेन से एक परिवार के लोग महाकुंभ में स्नान के बाद बिहार की तरफ जा रहे थे। ट्रेन में ज्यादा भीड़ के कारण उसमें सवार 13 वर्षीय किशोरी की तबीयत खराब हो गई और वह अचेत हो गई। पीडीडीयू जक्शन पर तैनात जीआरपी कर्मियाें ने काफी मशक्कत के बाद किशोरी को ट्रेन से नीचे उतारा। इसके बाद मेडिकल टीम को सूचना दी गई, लेकिन 45 मिनट तक कोई चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में यहां तैनात कंपाउंडर ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया। बाद में पहुंची महिला चिकित्सक ने किशोरी की जांच कर दवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed