फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teen ran away from home after losing money in IPL and failing in exam

Chandauli News: आईपीएल में पैैसे हारने और परीक्षा में फेल होने पर किशोर घर से भागे

Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teen ran away from home after losing money in IPL and failing in exam
चंदौली। सदर क्षेत्र के निवासी एक किशोर आईपीएल में पैसे हारने और दूसरा किशोर परीक्षा में फेल होने पर परिजनों के डर से घर छोड़कर भाग गए। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया। एक सुल्तानपुर तो दूसरा पीडीडीयू नगर से मिला। आजाद नगर निवासी संदीप कुमार केशरी की मठ वाली गली के बगल में कपड़े का दुकान है। मंगलवार की शाम संदीप का पुत्र अरबिन्द कुमार केशरी (14) अपनी दुकान से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन तत्काल कोतवाली पहुंच गए और अरविंद के गुमशुदा होने की तहरीर दिया। सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने तत्काल टीम गठित कर युवक की तलाश में जुट गए। 24 घंटे में किशोर को सुल्तानपुर जिले से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि अरविंद आईपीएल में 5000 हारने के बाद माता-पिता के डर से घर से भाग गया था। जिसे पुलिस ने 24 घंटे में सुल्तानपुर जिले से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सदर कोतवाली क्षेत्र माटीगांव निवासी सच्चिदानंद सिंह का पुत्र वैभव सिंह भी अपने घर से लापता हो गया था। वह हाईस्कूल का छात्र था और सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा में फेल होने के कारण परिजनों के डर से भाग कर हरियाणा से चेन्नई चला गया। वापस डीडीयू नगर आकर फिर कही जाने के फिराक में था, तभी सदर कोतवाल राजीव प्रताप वैभव को कब्जे में कर परिजनों को सौप दिया। पूछताछ में उसे बताया कि हाईस्कूल में फेल होने पर 12 मई को घर से भाग गया था। घर से डांट खाने के डर से ट्रेन से हरियाणा फिर चेन्नई घूमता रहा पैसा खत्म होने पर मुगलसराय आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed