फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teen dies after coming in contact with high tension wire

Chandauli News: हाईटेंशन तार की चपेट में किशोर की मौत

Sun, 29 Jun 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after coming in contact with high tension wire
चहनिया। सराय रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह दुकान से खरीदी गई लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से सट जाने के कारण करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिकेत मौर्य (16) के घर के बाहर टिन शेड लगाया जा रहा था। इसके लिए अनिकेत पाइप लेने के लिए शनिवार की सुबह सात बजे दुकान पर गए थे। पाइप उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में सट गया और अनिकेत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिकेत इंटरमीडिएट का छात्र था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जो 10वीं की छात्रा है। पिता भरत मौर्य, माता गरिमा का रो रोकर बुरा हाल है। बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed