फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teen boy jumped into ganga river in front of parents in chandauli

मां-बाप की आंखों के सामने 13 साल के बेटे ने गंगा में लगाई छलांग,पुल से कूदने के लिए किया था ये काम

Thu, 13 May 2021 09:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 May 2021 09:12 PM IST
सार

सराय गांव निवासी विकास का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की सुबह किशोर अपने पिता अशोक मिश्रा माता ममता देवी के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने वाराणसी जा रहा था।

विज्ञापन
Teen boy jumped into ganga river in front of parents in chandauli
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोर ने गंगा में छलांग लगा दी। यह घटना किशोर के माता-पिता के सामने हुई थी। अपनी आंखों के सामने यह नजारा देख माता-पिता कुछ देर के लिए कुछ समझ नहीं पाए। बेटे को छलांग लगाते देख परिजन अवाक रह गए वहीं पुल पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के रहने वाले अशोक मिश्रा का पुत्र विकास मिश्रा(13) ने गुरुवार को बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। किशोर को छलांग लगाते देख परिजन अवाक रह गए, वहीं पुल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सराय गांव निवासी विकास का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की सुबह किशोर अपने पिता अशोक मिश्रा माता ममता देवी के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने वाराणसी जा रहा था। बलुआ पुल पर जैसे ही मोटरसाइकिल पहुंची तो किशोर ने अपना मोबाइल नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल गिरने की सूचना पर पिता ने गाड़ी रोक दी। किशोर मोबाइल उठाने के लिए कुछ दूर गया, उसके बाद पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। किशोर को गंगा में छलांग लगाते देखकर माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे।

किशोर की गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद पहुंची डायल 112 पुलिस गोताखोर की मदद से डूबे किशोर की तलाश कर रही है। हालांकि किशोर ने गंगा में छलांग क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed