फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers will travel to Delhi for old pension

Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक

Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teachers will travel to Delhi for old pension
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को सात सूत्री मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। दस अगस्त को दिल्ली के रामलीला में धरने में शामिल होने की योजना बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चेतनरायन सिंह ने दस अगस्त को पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली के रामलीला में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक शिक्षकों से भाग लेने का आह्वान किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग की। सेवानिवृत्त शिक्षकों के खाते पूर्ण राशि दर्शाने और शिक्षकों के रुके हुए देयकों का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई। पहले की सरकार के आश्वासन के अनुसार उनकी सेवा नियमावली मान्यताओं की शर्त पूर्ववत की जाए। सरकारी कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों को भी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। व्यवसायिक एवं कंप्यूटर अनुदेशकों का शिक्षक पदों पर समायोजन किया जाए। मूल्यांकन केंद्र व मूल्यांकन कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को सीबीएसई के बराबर सभी अवशेष का शीघ्र भुगतान किया जाए। इस अवसर पर विनोद प्रजापति, वीरेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, राम उग्रह गुप्ता, संतोष यादव, अनिल यादव, राजमणि वर्मा, आसरे आलम, फैज मुहम्मद, अनिल यादव, रामविलास पांडेय, गोपाल सिंह, बांके सिंह, भारत भूषण, योगेश सिंह, अरुण सिंह, अर्पण सिंह, प्रेम सिंह और त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदीप सिंह ने और संचालन जिला मंत्री श्रीप्रकाश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed