{"_id":"5f17342f8ebc3e63bd170d3b","slug":"teachers-union-handed-over-the-sheet-to-sakaldiha-mla-chandauli-news-vns537157431","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने सकलडीहा विधायक को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने सकलडीहा विधायक को सौंपा पत्रक
विज्ञापन
चहनिया। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी विधायकों को पत्रक सौंपने का अभियान चल रहा है। शिक्षकों से संबंधित मामलों को विधानसभा में उठाने के लिए मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को उनके आवास पर पत्रक सौंपा। साथ ही समस्या निराकरण में सहयोग करने की अपील की।
शिक्षकों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान विद्यालयों के संचालन में रुकावट आने के बाद वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और मांगे जा रहे मानदेय की मांग पूरी करने को लेकर सभी विधायकों को पत्रक देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने सकलडीहा विधायक को पत्रक सौंपकर विधान सभा में मुद्दों को उठाने और निराकरण में हर संभव प्रयास करने की अपील की। कहा कि काफी समय से शिक्षकों की लंबित मांगों के निराकरण, शिक्षकों के विनियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानित मानदेय दिलाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने आदि मांगो से संबंधित पत्रक विधायक को सौंपकर उसके निराकरण कराने के लिए प्रयास करने का निवेदन किया गया है। पत्रक सौंपने वालों में जिला मंत्री बीरेंद्र प्रताप तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, त्रिभुवन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अरुण प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल थे।