फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers raised voice against online attendance

Chandauli News: ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षकों ने उठाई आवाज

Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers raised voice against online attendance
पीडीडीयू नगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शुक्रवार को जिले के ब्लाकों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्ष्कों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, ऑनलाइन हाजिरी नहीं दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

नियामताबाद में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर ऑनलाइन उपस्थिति एवं अन्य मांगों के समर्थन में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों ने धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश, अर्न लीव को बढ़ाने, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था आदि की मांग की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र बीईओ मनोज यादव को सौंपा। इस मौके पर सयुंक्त मोर्चा की संरक्षक डॉ. सुनीता तिवारी, विनोद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विकासचंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री वारिज लोचन कपूर, धीरेंद्र कुमार सिंह, हिमांशु तिवारी, राजकुमार जायसवाल, प्रवीण कुशवाहा, राकेश कुशवाहा मौजूद रहे। धानापुर में पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संजय यादव, अवधेश सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह, निठोहर सत्यार्थी, प्रदीप सिंह, शांतनु यादव, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित रहे। चहनिया में शिक्षकों ने ब्लाॅक पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र त्रिपाठी ने और संचालन आत्मप्रकाश पाण्डेय ने किया। शहाबगंज के क़स्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केशरी नंदन जायसवाल, विजई प्रसाद, राजेश यादव, प्रवीण पांडेय, विमला कुमारी, उषा सिंह, चंचल कुमार, विकास यादव, अभिनव कुमार सिंह मौजूद रहे। कंदवा में बरहनी बीआरसी पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में ज्ञापन बीईओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article