फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers protest to implement old pension system

मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने बीआरसी पर दिया धरना

Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest to implement old pension system
कंदवा/सकलडीहा/नौगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को बरहनी, नौगढ़ व सकलडीहा स्थित बीआरसी पर परिषदीय शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने 21 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा, ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद करने, रसोइयों को स्थायी और 10 हजार मानदेय देने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को टीईटी से मुक्त रखने, कोरोना महामारी और पंचायत निर्वाचन के दौरान मृत शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

बरहनी में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में सवा लाख प्रधानाध्याकों का पद समाप्त कर दिया है तो वहीं पांच वर्ष में किसी भी शिक्षक की पदोन्नति नहीं कि गई है। शिक्षकों को मोबाइल, लैपटॉप व इंटरनेट की सुविधा दिए बिना ऑनलाइन कार्य करने के लिये बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है जबकि राजनेता पुरानी पेंशन पा रहे हैं। कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि शिक्षक अपना हक लेकर रहेंगे। इस मौके पर डॉ. मनोज सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, गिरीशचंद्र, अनिल पांडेय, दीपक सिंह, योगेश सिंह, रामअवध, कांता द्विवेदी, रामकिशुन, नीरज श्रीवास्तव, राकेश पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सकलडीहा में शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर धरना दिया व जमकर नारेबाजी की। प्रांतीय प्रचार मंत्री डा देवेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगो को नजर अंदाज कर रही हैं। शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आगनबाड़ी, रसोइया सभी परेशान व हताश हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ने मांगों के समर्थन में शिक्षकों के साथ जोरदार विरोध जताया। इस मौके पर जयनारायण यादव, रामइच्छा सिंह, अच्युतानंद पांडेय, चंद्रधर दीक्षित, विजय कुमार सिंह, रत्नाकर प्रसाद, श्याम कार्तिक सिंह, राकेश सिंह, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, दीनदयाल पांडेय उपस्थित थे। अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद व संचालन अरविंद उपाध्याय ने किया।

नौगढ़ में भी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने धरना दिया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ नौगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में 21 सूत्रीमांगो के समर्थन में आवाज बुलंद की। ब्लॉक महामंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अपना हक पाने के लिए शिक्षकों को संगठित होना होगा। संघ के प्रचार मंत्री नवीन सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपनी मांग हर स्तर पर उठानी होगी। तभी शासन प्रशासन की आंख खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed