फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers handed over leaflets to MP and MLC in protest against digitization

Chandauli News: शिक्षकों ने डिजिटाइजेशन के विरोध में सांसद और एमएलसी को सौंपा पत्रक

Mon, 15 Jul 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers handed over leaflets to MP and MLC in protest against digitization
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी वाराणसी आशुतोष सिन्हा से मिला। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से जारी डिजिटाइजेशन शासनादेश के विरोध से संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि प्रदेश सरकार अध्यापकों को कामचोर साबित करने का प्रयास कर रही है। इसे अध्यापक समुदाय कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस शासनादेश के वापसी तक सभी शिक्षक और कर्मचारी विरोध करते रहेंगे। उन्होंने एमएलसी से शिक्षकों की समस्यायों को सदन के पटल पर रखे जाने की मांग की। कहा अन्य कर्मचारियों की तरह परिषद के शिक्षकों को अर्द्ध दिवसीय आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश व प्रतिकर अवकाश दिए जाएं। पत्रक सौंपने वाले शिक्षकों में संजय सिंह शक्ति, सुनील कुमार सिंह, शशिकांत गुप्त, बलराम पाठक, राजकुमार जायसवाल, हिमांशु तिवारी, शेषधर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed