फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers beat the student after locking him in the room and threw him out when he became unconscious.

Chandauli News: शिक्षकों ने कमरे में बंदकर छात्र को पीटा, बेहोश होने पर बाहर फेंका

Fri, 09 Feb 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers beat the student after locking him in the room and threw him out when he became unconscious.
पीडीडीयू नगर। थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रार्थना के दौरान हूटिंग का गलत आरोप लगाकर 11वीं के छात्र को शिक्षकों द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र को कमरे में बंद करके तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश न हो गया। उसके बाद उसे बाहर फेंक दिया गया। जानकारी होने पर युवक का भाई पहुंचा तो शिक्षक भाग गए। हालत गंभीर होने पर छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुईयां गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र अबरार अंसारी (20) मुख्यालय स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं की कक्षा में पढ़ता है। उसके भाई अब्बास अली ने बताया कि स्कूल में सुबह प्रार्थना हो रही थी। इसी दौरान किसी छात्र ने शिक्षक को लेकर कुछ गलत नाम से बुलाया और हूटिंग की। जिसके बाद विद्यालय के छह शिक्षक मिलकर उसे कमरे में ले गए और बेरहमी से पीटने लगे। वे तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद उसे बाहर फेंक दिया गया। अब्बास ने बताया कि उसे विद्यालय के एक छात्र ने सूचना दी। जिसके बाद वह जब विद्यालय पहुंचा तो बच्चों ने बताया कि शिक्षकों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इसके बाद जब वह चिकित्सालय में गया तो वहां खड़े सभी शिक्षक भाग गए। चिकित्सालय के डॉक्टर ने बताया कि इसकी हालत गंभीर है। फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह रह रहकर बेहोश हो जा रहा है। इसकी लिखित तारीख सदर कोतवाली पुलिस को दी है। इसके बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि छात्र के भाई अब्बास की ओर से तहरीर मिली है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सिर पर मत मारिए, फिर भी नहीं माने
जिला अस्पताल में भर्ती छात्र अबरार ने रोते हुए बताया कि पीटने के दौरान शिक्षकों से वह गुहार लगा रहा था कि वह सांस का मरीज है। उसे सिर पर न मारे लेकिन वे नहीं माने और मारते रहे। कहता रहा कि उसके भाई को बुला दीजिए, तबीयत खराब हो रही है लेकिन उन लोगों ने कहा कि यह नाटक कर रहा है। शिक्षक का बेटा भी उसे धमकी दे रहा था कि यहां नहीं बाहर निकलोगे तो और मारूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed