फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Taught children with black bands on their arms

Chandauli News: बाहों पर काली पट्टी बांध कर पढाया बच्चों को

Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Taught children with black bands on their arms
कंदवा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन सोमवार को क्षेत्र के अदसड़ गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने काला दिवस मनाया और बाहों पर काली पट्टी बांध कर बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जयकुमार सिंह ने कहा कि आज के ही दिन एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन बंद कर दी गई और नई पेंशन स्कीम लागू कर दी गई। इससे सेवा समाप्ति के बाद शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सरकार सांसद विधायकों को पुरानी पेंशन दे रही है। जब देश गरीब था तो शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिल रही थी, जब देश गरीबी से बाहर निकल गया तो राज्य और केंद्र सरकार ने शिक्षक कर्मचारियों को एनपीएस रूपी झुनझुना थमा दिया है,जो शिक्षक कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। इस दौरान डॉ. मनोज सिंह, युगेश सिंह, दिनेश सिंह,चंद्रशेखर आजाद, भरत सिंह, अनिल कुमार, अर्चना पांडेय, सतीश कुमार, विवेक बहादुर सिंह, संदीप सिंह, प्रशांत सिंह, अवनीश पांडेय, जमुना प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed