फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   tasted the offerings

लोगों ने चखा प्रसाद

Thu, 11 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 11 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
tasted the offerings
नगर के काली महाल मुहल्ले में स्थित मां काली मंदिर पर वार्षिक शृंगार के
विज्ञापन
दूसरे भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान मां के खूब जयकारे लगाए गए। पूरा मुहल्ला मां के जयकारे से गूंजता रहा।
मां काली मंदिर पर दो दिवसीय वार्षिक शृंगार की शुरूआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई थी। मां की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रात में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 

इसमें नामी गिरामी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों से लोगों को रसासिक्त किया। बुधवार की सुबह से भंडारे की तैयारी शुरू हो गई। पहले मंदिर पर मां का भव्य शृंगार किया गया और पूजा अर्चन के बाद आरती उतारी  गई। इसके बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर बारह बजे से भंडारे की शुरूआत हुई।

शाहकुटी रोड को घेर कर चल रहे भंडारा में लोगों ने जाति, पाति, ऊंच नीच का भेद भाव भूलकर एक पंक्ति में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लाउड स्पीकर पर भक्तिगीतों का प्रसारण किया गया।

इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। दोपहर से शुरू हुआ भंडारे का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पूजारी राकेश पांडेय ने बताया कि प्रति वर्ष इसी दिन शृंगार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed