{"_id":"35b8117c1c34a328e4668c36403f7e35","slug":"tarumitra-institution-distributed-free-plants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुमित्र संस्था ने नि:शुल्क पौधे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरुमित्र संस्था ने नि:शुल्क पौधे बांटे
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सुभाष पार्क में पर्यावरण संस्था तरुमित्र ने शनिवार को नि:शुल्क
विज्ञापन
पौधों का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने फलदार और छायादार वृक्षों के
पौधों को वितरित कर उन्हें अपने आसपास लगाने की अपील की।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी ने कहा आसपास का क्षेत्र जितना हरा भरा होगा उतना ही हमें कम बीमारियों से सामना करना पड़ेगा।
इतना ही नहीं पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष काफी उपयोगी हैं।
एडीआरएम ने कहा कि वृक्ष लगाना पुण्य का काम ही नहीं बल्कि धरती और मानव जीवन को संरक्षण प्रदान करना है। राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि विश्व में पर्यावरण संतुलन का होना अति आवश्यक है।
जितना अधिक पर्यावरण संतुलित रहेगा, मनुष्य का जीवन उतना ही सुखी रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र नारायण सिन्हा ‘मुकुल’ ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है।
तरुमित्र संस्था के वीके सिंह ने कहा कि हम लोग धरती को हराभरा रखने के लिए पिछले दस वर्षों से काम कर रहे हैं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। लोगों से कहा कि पौधों को लगाकर उनकी देखभाल अवश्य करें जिससे वे वृक्ष होकर हमें जीवन प्रदान करें। इस अवसर पर संस्था ने एक हजार से अधिक लोगों को पौधों का वितरण किया।