{"_id":"676866bbb0ca68ed980729d4","slug":"target-to-prepare-one-thousand-young-entrepreneurs-in-the-district-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124870-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिले में एक हजार युवा उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिले में एक हजार युवा उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य
विज्ञापन
चंदौली। जिले में एक हजार युवा उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत 21 से 40 साल तक के लोग सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग की इकाई लगाकर रोजगार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के मिलेगा। उद्योग विभाग में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत 21 से 40 साल तक के आठवीं पास युवाओं को उद्योग लगाने में सहयोग किया जाएगा। कुल सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाने के लिए युवाओं को पांच से दस लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा। इसमें पांच लाख रुपये की लागत वाले उद्यम के लिए चार साल तक कोई ब्याज नहीं लगेगी। आकांक्षात्क जिलों में शामिल चंदौली के युवाओं को उद्योग इकाई की लागत राशि का दस प्रतिशत ही अंशदान करना होगा। बाकी खर्च की पूर्ति बैंक से मिले ऋण से की जाएगी।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात विभाग की वेबसाइट msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। न्यूनतम कक्षा-8 पास अभ्यर्थी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी/एसटी/ओबीसी प्रशिक्षण योजना, यूपी कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित या किसी मान्यता प्राप्त शैक्षाणिक संस्थान से कौशल संबंधित प्रमाणपत्र, डिग्री व डिप्लोमा धारक युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन इकाइयों को कर सकेंगे स्थापित
योजना के तहत सर्विस सेक्टर क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग में ब्रेड बेकिंग यूनिट, बिस्किट एंड कुकीज प्रोडक्शन, सोया मिल्क मेकिंग यूनिट, स्नैक्स मेकिंग यूनिट, समोसा मेकिंग एंड पैकेजिंग, पेठा मैकिंग यूनिट कई प्रकार की खाद्य सामग्री तैयार करने वाली इकाई लगा सकते हैं। इसकी तरह एग्री एंड एग्री फूड बिजनेस में पिकल प्रोडक्शन, स्पाइस ग्राइंडिंग यूनिट, हनी एक्सट्रैक्शन एंड पैकेजिंग, पीनट बटर मेकिंग यूनिट, विनेगर मेकिंग यूनिट, मशरूम प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग यूनिट, गजक मेकिंग यूनिट, चटनी एंड सास मेकिंग यूनिट, एसेंशियल ऑयल्स एक्सट्रैक्शन एंड पैकेजिंग यूनिट, फ्रूट एंड वेजिटेबल डिहाइड्रेशन यूनिट, फ्रूट एंड वेजिटेबल डाइंग एंड ग्राइंडिंग यूनिट, पनीर एंड चीज़ मेकिंग यूनिट, नट्स टोस्टिंग एंड पैकेजिंग यूनिट, कंपोस्ट प्रोडक्शन एंड पैकेजिंग, वर्मी कंपोस्ट प्रोडक्शन एंड पैकेजिंग, मिल्क प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग, फिश फार्मिंग एंड प्रोसेसिंग। इनके अलावा पर्सनल केयर एंड वेलनेस, होम केयर प्रोडक्ट, लकड़ी उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल, पेपर और तेल उद्योग की इकाई लगा सकते हैं।
वर्जन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जिले में एक हजार युवा उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य मिला है। पात्र युवा ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। पांच लाख रुपये तक ऋण पर चार साल तक कोई ब्याज नहीं लगेगा। आवेदक को लागत का 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा। - सिद्धार्थ कुमार यादव, उपायुक्त जिला उद्योग