फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target Sports enters final four by defeating Gurukul

Chandauli News: गुरुकुल को पराजित कर टारगेट स्पोर्ट्स अंतिम चार में

Thu, 02 Mar 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Target Sports enters final four by defeating Gurukul
गुरुकुल को पराजित कर टारगेट स्पोर्ट्स अंतिम चार में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुलहीपुर। चंदौली क्रिकेट संघ की ओर से स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में चल रहे टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुकुल गया को पराजित कर टारगेट स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गई। टीम के एजाज मैन आफ दी मैच बने।

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए गया से आई गुरुकुल की टीम ने सभी विकेट खोकर 20 ओवर में 144 रन बनाए। टीम की ओर से बिट्टू ने छह चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 60 रन बनाए। परवीन ने 28, अफताब ने 18 रन बनाए। टारगेट स्पोर्ट्स की तरफ से एजाज ने बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी का नमूना दिखाते हुए शुरूआती तीन कीमती विकेट झटके। विक्रांत और रोहित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट स्पोर्ट्स की टीम ने सिर्फ 17 ओवर में ही 145 रन बनाकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। टीम की तरफ से कप्तान अमन शर्मा ने तेज 41 रन बनाए। चंदन ने 27, विक्रांत सिंह ने नाबाद 28 रन बनाए। गुरुकुल की तरफ से ऋषि और प्रिंस ने एक एक विकेट लिए। बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले एजाज मैन ऑफ़ द मैच रहे। अंपायरिंग वसीम अहमद और धनंजय कुमार ने की। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed