फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target Academy beat Mughalsarai Boys

ेमीफाइनल में टारगेट एकेडमी ने मुगलसराय ब्वायज को नौ विकेट से दी मात

Fri, 22 Apr 2022 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Target Academy beat Mughalsarai Boys
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में चल रहे रामदेव सिंह मेमोरियल क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टारगेट एकेडमी आरपीएफ ने मुगलसराय ब्वायज को नौ विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर टारगेट एकेडमी आरपीएफ ने मुगलसराय ब्वायज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए मुगलसराय ब्वायज ने 25 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद आकिफ ने 13 चौके और सात छक्के की मदद से 113 रन जबकि सचिन पटेल ने 12 चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन बनाए। टारगेट की तरफ से राम और अखिलेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। उमेश और आजाद को एक एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट के ओपनर बल्लेबालों आजाद सिंह (78 गेंद पर 18 चौके और आठ छक्के की मदद से 141) और अखिलेश सिंह (60 रन आठ चौबे और एक छक्का) के 210 रनों की साझेदारी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। बाकी का काम उत्तम ने दस रन बनाकर पूरा कर दिया। टीम 20 ओवरों में ही लक्ष्य तक पहुंच गई। विपक्षी के मोहम्मद आकिफ को एक विकेट मिला। मैन आफ दी मैच आजाद रहे। अंपायरिंग सूरज सिंह ने आर प्रणय शर्मा रहे, स्कोरर मल्लू खान रहे जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed