फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   tank for drinking water

पेयजल के लिए बनेगी टंकी

Wed, 21 Dec 2016 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 21 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
 tank for drinking water
टंकी के लिए हुआ भूमि पूजन।
नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिये नगर पालिका लगभग साठ लाख रुपये की लागत से ओवर हेड टैंक का निर्माण करायेगी।मंगलवार को शाहकुटी में टंकी निर्माण के लिये भूमि पूजन किया गया। टंकी 6 माह में बनकर तैयार हो जायेगी। नगरवासी गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से जूझते हैं। इस समस्या के निवारण के लिये शाहकुटी में लगभग साठ लाख रुपये की लागत से पांच लाख लीटर पानी की क्षमता वाला टंकी बनेगा। इस टंकी के बन जाने से शाहकुटी,कालीमहाल,मैनाताली,वेस्टर्न बाजार,लाठ नं एक व दो आदि क्षेत्रों के लोगों को पानी उपलब्ध होगा।मंगलवार को चेयरमैन रेखा जायसवाल ने पानी टंकी के लिये भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान बोर्ड नगर के विकास के लिये तत्पर है। नगर में बहुत सारे विकास कार्य कराये गये हैं। कहा कि पानी टंकी 6 माह में बन कर तैयार हो जायेगी। जिससे लोगों को पानी सुलभ होगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मराज यादव,अवर अभियंता दिनेश सिंह,राजबली,सुधीर शर्मा,जगदीश सोनी,गीता रानी, रमेश जायसवाल,राजीव सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संचालन दयाशंकर गुप्ता ने की।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed