Chandauli News: तेज आंधी से टांडा-कैथी पीपा पुल हुआ टेढ़ा, एक घंटे तक थमा रहा आवागमन; टला बड़ा हादसा
चंदौली जिले में टांडा- कैथी पीपा पुल आंधी से टेढ़ा हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन आवागमन बंद कर दिया गया। हालांकि इस दौरान भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर वाहन लेकर पुल पर जाते दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और गंगा की लहरों के उफान के कारण टांडा-कैथी पीपा पुल टेढ़ा हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से घाट दरोगा ने तत्काल पुल पर आवागमन रोक दिया, जिससे करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सावधानी से टला बड़ा हादसा
सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के कारण गंगा में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे लोहे के पीपे पानी में उछलने लगे और पुल का हिस्सा टेड़ा हो गया। खतरे को भांपते हुए घाट दरोगा दीना सिंह ने कर्मचारियों की मदद से पुल के दोनों छोरों पर रस्सी बांधकर आवागमन बंद करा दिया। हवा का दबाव इतना अधिक था कि पुल के टूटने और बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
मनाही के बावजूद जोखिम उठाते दिखे राहगीर
पुल बंद होने के कारण चार पहिया वाहन सवार तो वापस लौट गए या इंतजार करने लगे, लेकिन हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी होते ही दो पहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर पुल पार करने की कोशिश करने लगे। कर्मचारियों के मना करने के बावजूद कई राहगीर उछलते हुए पीपों के बीच से रास्ता पार करते दिखे।
एक घंटे बाद बहाल हुई सेवा
शाम 4:00 बजे आंधी थमने के बाद घाट दरोगा ने तत्काल कर्मचारियों को काम पर लगाया। रस्सियों को कसकर पुल को सीधा किया गया और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.