फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tamils showered flowers, said - will not forget the memory of this place

Chandauli News: तमिलों बरसाए फूल, कहा - नहीं भूलेगी यहां की याद

Thu, 24 Nov 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Tamils showered flowers, said - will not forget the memory of this place
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर तमिल यात्रियों का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए 216 यात्रियों का जत्था बुधवार की देर शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचा। यहां तमिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। रेलवे, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तमिलों पर फूल बरसाए और बणक्कम किया। वहीं डमरू बजाकर तमिलों को काशी का एहसास कराया। रेड कारपेट पर चलते हुए तमिलों ने कहा कि ऐसा स्वागत कभी नहीं हुआ था। जब आगाज इतना सुंदर है तो अंजाम का अंदाजा भी मुश्किल है। स्वागत की याद कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से वाराणसी में 19 नवंबर से काशी तमिल संगमम में शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगमम का उद्घाटन किया था। इसमें तमिलनाडु के रामेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई से 12 समूहों में 2500 से अधिक लोग काशी पहुंचे रहे हैं। दो संस्कृतियों को करीब लाने के उद्देश्य से आयोजित संगमम में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तमिलनाडु से आने वाले लोगों को आने जाने का इंतजाम आईआरसीटीसी ने की है। इसी क्रम में चार समूह का आगमन पीडीडीयू जंक्शन पर होना है। इसी क्रम में 216 तमिलों यात्रियों का समूह एग्मोर गया एक्सप्रेस ट्रेन में लगे विशेष कोच से बुधवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचा।
विज्ञापन

ट्रेन बुधवार की शाम अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही साढ़े छह बजे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंच गई। यहां तमिलों के स्वागत का भव्य इंतजाम किया गया था। प्लेटफार्म पर लाल गलिचा बिछाया गया। वहीं डीएम ईशा दुहन, एसपी अंकुर अग्रवाल, डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, कमांडेंट जेथिन बी राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन सहित अधिकारियों की टीम ने तमिलों का भव्य स्वागत किया। वहीं स्काउट गाइड के सदस्यों ने यात्रियों पर फूल बरसाए। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार, नगर चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, अखिल पोद्दार, अनिल तिवारी, राहुल जायसवाल, किरन शर्मा, कुंदन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने ली सेल्फी और वीडियो कॉल कर घर वालों को दिखाया नजारा
पीडीडीयू नगर। तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए आए तमिलों को इतने भव्य स्वागत की उम्मीद नहीं थी। यही कारण है कि यहां अधिकारियों के पलक पावड़ा बिछाया देख वे अभिभूत हो गए। उन्होंने वीडियो कॉल कर परिवार वालों को स्टेशन और स्वागत का नजारा दिखाया। वहीं अधिकारियों के साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ रही।

नहीं हुआ था कभी ऐसा स्वागत
पीडीडीयू नगर। अपने स्वागत से अभिभूत तमिलों ने कहा कि ऐसा स्वागत कभी नहीं हुआ था। काशी वासियों के स्वागत ने हमारा दिल जीत लिया है। इस सुनहरे पल की याद हमेशा हमारे दिल में रहेगी। तमिल यात्रियों में शामिल बाबूराव ने कहा कि काशी तमिल संगमम दो संस्कृतियों को जोड़ेगी। कला सेल्वी ने कहा कि जिस तरह पीडीडीयू नगर में हमारा स्वागत हुआ। यह अकल्पनीय रहा है। सेल्वे कुमार ने कहा कि यहां आते समय मन में तरह तरह की आशंकाएं थी लेकिन स्वागत ने यादों को सुनहरा कर दिया है। पार्वती ने कहा कि हम लोग काशी के साथ पीडीडीयू नगर की याद भी साथ लेकर जाएंगे। वहां लोगों को बताएंगे कि काशी के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों का भी दिल बहुत बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed