फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Taking money

पैसा लेने पर प्रधान पर मुकदमा

Wed, 17 Feb 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Taking money
जिले के चकिया और सकलडीहा तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें मात्र चार मामलों का निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय तहसील दिवस चंदौली तहसील में आयोजित हुआ।
 
चकिया तहसील में अचानक वाराणसी कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण पहुुंचे और तहसील दिवस में आए मामलो की सुनवाई की। इस दौरान इंदिरा आवास के लिए पैसा लेने की शिकायत पर मवैया के प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश बबुरी थाने को दिया।


स्थानीय तहसील दिवस पर  मंगलवार को पहुँचे वाराणसी मण्डल के कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने कहा  कि शासन की मंशा को हर संभव पुरा करने के लिए जुड़े जिम्मेदार  अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सक्रिय भुमिका निभानी होगी।

विकास खंड से जुड़े मवैया गाँव में इन्दिरा आवास  में पैसे लेने के मामले  में  गाँव नजमा देवी कलावती श्रीराम सेचयी सहित 40 लोगों ने हलफनामा देकर  पुर्व प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई करने कीं माँग की। इसमें कमिश्नर ने बीडी ओ तथा बबुरी पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।


गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी न करने पर लालपुर के  बाबुलाल द्वारा  शिकायत पर कमिश्नर ने तहसीलदार राकेश सिंह को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने  का निर्देश दिया। चुप्पेपुर के रामदयाल पाठक द्वारा मेडबंधी की शिकायत  पर कमिश्नर ने पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार को निस्तारण करने का निर्देश  दिया।

वहीं नौगढ में सरकारी जमीन पर कब्जा की शिकायत में कमिश्नर ने सरकारी  भूमि से कब्जा हटाने के लिए पुलिस को निर्देश दिया।


इस दौरान आयोजित तहसील दिवस में कुल 38 में मात्र एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवकुमार, सीएमओ डॉ. आरएन सिंह, तहसीलदार राकेश  सिंह, पीडी शशीमौलि, सीओ चिरंजीव मुखर्जी, विद्युत एक्सईएन रामकुमार गोपाल सिंह,  अशोक कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।


सकलडीहा संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस में कुल 22 शिकायती प्रार्थना पड़े, जिसमें मौके पर 3  प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर एसडीएम जवाहर लाल  श्रीवास्तव, तहसीलदार सुकर्मा विश्वकर्मा, न्यायिक तहसीलदार विरेन्द्र कुमार  राय,सीओ श्यामदेव बिंद,खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed