फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take care of canals and have a good irrigation system

किसान महापंचायत में उठी खेतों में पानी पहुंचाने की मांग

Mon, 26 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Take care of canals and have a good irrigation system
शिकारगंज के किसान महापंचायत में मौजूद संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता तथा किसान। संवाद - फोटो : CHANDAULI
शिकारगंज। क्षेत्र में बंधियो की भरमार है, इसके बाद भी शिकारगंज के किसानों की खेत पानी के अभाव में सूख रहे हैं। सरकार सिर्फ नहरों की देख भाल और सिंचाई की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कर दे तो किसानों का भला हो जाएगा। ये बातें किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने रविवार की दोपहर में चौधरीचरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किसान महापंचायत में कहीं। महापंचायत में खेतों तक पानी पहुंचाने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि अगर अतरसुघवा में भोका काट कर पानी भोकाबंधी में गिरा दिया जाए तो यहां के किसानों को खेती करने के लिए पर्याप्त पानी मिल जाएगा। कहा कि सरकार ट्यूबवेल लगाने के लिए धन दे रही है पर यह पात्रों को नहीं मिल रहा है। प्रभावशाली जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में ट्यूबवेल लगा रहे हैं। पंचायत में बंधियों में मछली का ठेका रद्द करने, भोका बंधीं को बंधा का दर्जा देने, नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल के पंपों को पूरी क्षमता से चलाने, पुरानाडीह से जोगिया कला तक माइनर को पक्की लाइनिंग करते हुए उसे क्षमता योग्य बनाने, अतरसुहवा नाला को तोड़कर भोका बांध में पानी गिराने, सूखाग्रस्त सभी किसानों का 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, सिंचाई के लिए नलकूपों की व्यवस्था करने की मांग की गई। किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत में रामचंद्र यादव, सरोज यादव, अजय राय, लालचंद यादव, अनिल पासवान, मणिदेव चतुर्वेदी, दशरथ यादव, बाढ़ु यादव, शंभूनाथ यादव, वंशनारायण त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष रामलाल यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बब्वन यादव, प्रवीण कुमार यादव रहे। अध्यक्षता श्याम बिहारी पाल ने और संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed