फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take action against criminals, confiscate property: ADG

अपराधियों पर करें कार्रवाई, जब्त कराएं संपत्ति : एडीजी

Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Take action against criminals, confiscate property: ADG
चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, गो तस्करी, वाहन चोरी के मामलों में अपराधियों की संपत्ति जब्त कराएं। उन्होंने एसपी को नए कानून की जानकारी के लिए सभी थानों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने को कहा। एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराधों जुड़े मामलों में आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई के लिए कहा। सनसनीखेज वारदातों के आरोपी जैसे हत्या, लूट, गौ तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थ तस्करी, के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई संपत्ति जब्त कराने के लिए कहा। ऑपरेशन दृष्टि के तहत जन सहमति से अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाने, ओवर लोड वाहन चालकों के कार्रवाई करने के लिए कहा। सभी मुख्य बाजार के मार्गों, चौराहों और हाइवे पर रात गश्त कर जांच अभियान चलाने के लिए कहा। आइजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का समाधान समय से कराने के लिए कहा। इस मौके पर एसपी आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed