फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   tain late

आज नहीं आएगी फरक्का, महानंदा और तूफान एक्सप्रेस

Fri, 17 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
tain late
पीडीडीयू नगर। भले ही कोहरे का असर कम हुआ है और धूप खिल रही है लेकिन ट्रेनों के लेट लतीफी का सिलसिला नहीं रुका है। कोहरे की वजह से शुक्रवार को अप और डाउन की आरे जाने वाली 14 ट्रेनें निरस्त रहेगी। इसमें महानंदा एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त रहेगी। इसके पहले बृहस्पतिवार को ट्रेनें घंटों विलंब से चली। इससे लोगों को दिक्कत हुई। वहीं अप और डाउन की ओर जाने वाली 16 ट्रेनें निरस्त रही।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बाद भी ट्रेनों की टाइमिंग नहीं सुधर रही है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बार बार यात्री पूछताछ केंद्र में पहुंच कर ट्रेनों के आने का समय पूछ रहे हैं लेकिन वे भी सही टाइमिंग नहीं बता पा रहे हैं। शुक्रवार को भी अप और डाउन की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं अप और डाउन की ओर जाने वाले 16 ट्रेनें निरस्त रही। वहीं जो चली वह भी घंटों विलंब से आई। बृृहस्पतिवार को डाउन की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, गुवाहाटी पुर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सपेस चार घंटे, दून एक्सप्रेस एक घंटे, सूरत भागलपुर एक्सप्रेस एक घंटे,पंजाब मेल डेढं घंटे,जलियावाला बाग एक्सप्रेस स़ाढे आठ घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस दो घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस चार घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, चंबल एक्सप्रेस तीन घंटे, भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर एकसप्रेस सात घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह अप की ओर जाने वाली राजेन्द्र नगर इंदौर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed