फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tahrir given in the case of books found at a scrap shop

कबाड़ी की दुकान पर मिली किताबों के प्रकरण में बीएसए ने दी तहरीर

Sat, 11 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given in the case of books found at a scrap shop
चंदौली। एसडीएम सदर न्यायिक प्रदीप कुमार ने गत दिनों परिषदीय विद्यालयों में बच्चों में वितरित होने वाली नए सत्र की करीब आठ कुंतल सरकारी किताबें कबाड़ी की दुकान पर पकड़ी थीं। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में बीएसए ने पुस्तक प्रभारी को पदमुक्त कर तीन सदस्यीय समिति गठित कर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। मामले को लेकर बीएसए ने भी सदर कोतवाली में तहरीर दे दी है ताकि पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगा सके।
विज्ञापन

बीते एक सितंबर को नए शिक्षा सत्र की किताबें जिला मुख्यालय से धानापुर बीआरसी के लिए भेजी गई लेकिन बिछियां कला स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर करीब आठ कुंतल किताब कलक्ट्रेट जा रहे एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार ने पकड़ी। आनन-फानन में बीएसए समेत खंड शिक्षाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किताबों को जब्त कराकर मुख्यालय भेजवा दिया था। साथ ही प्रकरण की जांच करने के लिए डिप्टी बीएसए के साथ ही सदर और सकलडीहा खंड शिखाधिकारी की टीम गठित कर दी थी। दूसरे दिन पुस्तक प्रभारी को हटाने की कार्रवाई कर दी गई। वहीं धानापुर बीआरसी की तरफ से पुस्तक पहुंचने की पुष्टि की गई थी। इस स्थिति में किताबें कबाड़ी की दुकान पर कैसे पहुंची इसको लेकर अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस के साथ गठित की गई टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गठित टीम के साथ पुलिस से मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है। सोमवार तक रिपोर्ट भी मिल जाने की संभावना है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed