फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supply of contaminated water due to damage to the pipeline

चार दिनों से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों में रोष

Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water due to damage to the pipeline
पीडीडीयूनगर। गेल कंपनी की ओर से नगर के विभिन्न इलाकों में सड़कों के किनारे गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। इससे कई स्थानों पर भूमिगत पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कई घरों में पानी की आपूर्ति या तो बंद है या फिर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कैलाशपुरी, रविनगर व पटेलनगर के लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चार दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्लों में गेल कंपनी की ओर से पीएनजी आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन डालने के दौरान कई जगहों पर भूमिगत पानी की पाइप भी क्षतिग्रस्त हो जा रही है। नालियों के किनारे डाली गई पानी की पाइप में गंदा व प्रदूषित पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। वहीं कई स्थानों पर तो पालिका प्रशासन की ओर से पानी की आपूर्ति ही बंद कर दी गई है। इससे लोगों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इन दिनों सबसे अधिक पानी की किल्लत कैलाशपुरी, रविनगर और पटेल नगर में रहनेवालों को रही है। पालिका प्रशासन से पूछे जाने पर एक ही जवाब मिल रहा है कि मरम्मत कार्य चल रहा है, शीघ्र आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी लेकिन लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि जहां-जहां पाइप क्षतिग्रस्त हुई है वहां कर्मचारियों को भेजकर कार्य कराया जा रहा है। गेल कंपनी को दो बार चेतावनी की नोटिस भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed