फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supply inspector recorded statement of card holders

आपूर्ति निरीक्षक ने कार्डधारकों का दर्ज किया बयान

Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Supply inspector recorded statement of card holders
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के जमुर्खा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने राशन कार्डधारकों की समस्याएं सुनीं। साथ ही जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि माह की एक से 15 तारीख तक का राशन कोटेदार ने नहीं दिया है। उन्होंने कोटेदार पर वजन में घटतौली करने, मिट्टी के तेल अधिक रेट पर देने व चना चुनिंदा लोगों में ही वितरित करने का भी आरोप लगाया था। यह भी कहा कि कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद नेटवर्क नहीं मिलने का बहाना कर कार्डधारकों को वापस भेज देता है। काम कर रहा कई लोगों को बार बार दौड़ाकर राशन नही देता मौके पर जांच करने पहुंचे आपूर्ति अधिकारी के समक्ष 85 कोटेदारों ने अपना बयान दर्ज कराया। आपूर्ति निरीक्षक ने कहा कि जिन कार्डधारकों का अंगूठा लग चुका है उनको हर हाल में राशन दिया जाएगा। इस मौके पर केके मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश सिंह, अशोक अग्रहरी, पिंटू सिंह, लालता, सुनील, जितेंद्र राम, मनई राम, कामता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed