फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sunny putter are topped Ranjan

गोला फेंकने में सनी रंजन रहे अव्वल

Sat, 18 Feb 2017 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 18 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sunny putter are topped Ranjan
उद्घाटन करते डीआरएम किशोर कुमार।
पूर्व मध्य रेलवे स्थानीय मंडल के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद की शुरूआत शुक्रवार को बाकले प्रमोदशाला में हुई। कार्यक्रम की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार और महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष मधु सिंह ने गुब्बारे छोड़ कर और मशाल जलाकर की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन दिन गोला प्रक्षेप जूनियर वर्ग में सनी  रंजन मिंज प्रथम, गुड्ड्न प्रसाद द्वितीय व सूरज पासवान ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप सीनियर वर्ग में सचिन कुमार, अनिल प्रसाद और आर सिंह,ऊंचीकूद सीनियर वर्ग में  अंगद तिवारी,नवीन किंडु और तबरेज अंसारी, ऊंचीकूद जूनियर वर्ग में मनमोहन मीना,रिषु सिंह और आशीष गोंड ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त  किया। डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में प्रभूल सिंह प्रथम, अमरनाथ यादव  द्वितीय और  ए सिद्दीकी ने तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर की दौड़ में 8  वर्ष के लड़को में रोशन व ओम प्रथम पर रहे तो सुमित व अनुज ने द्वितीय व  श्रवण व सतीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में 8 वर्ष की  लड़कियों में शोहनी ने प्रथम स्थान, अलीशा द्वितीय व साक्षी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के छात्रों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
उद्घाटन सत्र में मंडल  रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने खिलाड़ियों को खेल को  खेल भावना से खेलने की प्रेरणा की। कहा कि  खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग माना गय़ा  है। कहा की हर युवक के अंदर किसी  विशेष खेल के प्रति बहुत सी अच्छाइयां छुपी होती है। इसे वे अपने कार्यों  के कारण प्रदर्शित नहीं कर पाते। ऐसे कर्मियों के लिय एक  सुनहरा मौका मंडलीय खेल कूद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस  मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह, वरीय मंडल वाणिज्य  प्रबंधक दयानंद, प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक  मधुसुदन, एस महतो, शुशील सिंह, ए खान, गुलाब शर्मा, दीपक कुमार, संतोष  नारायण, एस बर्ला, उपेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, राजीव रंजन आदि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत वरीय मंडल वित्त अधिकारी व मण्डल  क्रीड़ा अधिकारी शशिकांत मिश्रा ने की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed