फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sunny days gave way to chilly evenings, leaving people shivering in the cold wind

Chandauli News: दिन में धूप, शाम होते ही ठंडी हवाओं से कांपे लोग

Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sunny days gave way to chilly evenings, leaving people shivering in the cold wind
चंदौली में छाया कोहरा। संवाद
पीडीडीयू नगर। नए साल पर पहले दिन बृहस्पतिवार की सुबह धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस किया। सुबह बादलों से निकले सूर्यदेव ने दोपहर में ठंड राहत मिली। दोपहर बाद ठंड का कहर शाम को चरम पर पहुंच गया। जिले का अधिकतम तापमान बुधवार के 17 से गिरकर 15 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई। हालांकि न्यूनतम तापमान अपने पिछले 10 डिग्री के स्तर पर बना रहा।
विज्ञापन

सुबह कोहरा न होने के चलते मौसम खुशगवार रहा जिससे वाहनों का आवागमन सुचारू रहा। कोहरा न होने से सुबह-सवेरे घूमने वालों की संख्या बढ़ी रही। वहीं शाम तक खिली धूप के साथ मौसम साफ रहा। लोगों ने धूप का जमकर आनंद लिया। मौसम का सबसे ज्यादा मजा स्कूलों में चल रही छुट्टी के कारण बच्चों ने उठाया। छतों पर धूप का आनंद लेने के साथ पतंगबाजी की। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी भारत को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे के घनत्व में कमी आई है। तापमान में औसतन से बढ़ने से दो जनवरी से शीत दिवस की स्थितियां कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed