फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Summer Special from Patna and Gaya to Anand Vihar

Chandauli News: पटना एवं गया से आनंद विहार तक समर स्पेशल

Fri, 26 May 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Summer Special from Patna and Gaya to Anand Vihar
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गया और पटना से तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना-आनंद विहार समर स्पेशल 18 मई से 15 जून तक सप्ताह में दो दिन चलेेगी। यह ट्रेन पटना से प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार की रात 22.20 बजे खुलेगी और अलग-अलग दिगों शाम 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार की रात 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

दूसरी पटना-आनंद विहार पटना सुपरफास्ट समर स्पेशल 27 मई से दस जून तक प्रत्येक शनिवार को पटना से रात 22.20 बजे खुलेेगी और अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 मई से 11 जून तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से रात 23.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

गया-आनंद विहार समर स्पेशल 29 मई से 14 जून तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन गया से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दोपहर में 14.15 बजे खुलेगी और अगली सुबह 5.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार की सुबह 7.00 बजे खुलेगी और उसी दिन 20.45 बजे गया पहुंचेगी। यह अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed