{"_id":"628fd813ca9739311045e382","slug":"sulabh-toilets-to-be-built-in-six-major-markets-chandauli-news-vns655573839","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह प्रमुख बाजारों में बनेंगे अत्याधुनिक सार्वजनिक सुलभ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह प्रमुख बाजारों में बनेंगे अत्याधुनिक सार्वजनिक सुलभ शौचालय
विज्ञापन
चंदौली। जिले के छह प्रमुख बाजार में अत्याधुनिक सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान इसका शिलान्यास किया। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) इसके लिए धन मुहैया करा रही है, जबकि सीएसआर मद से सुलभ इंटरनेशन इसका निर्माण और दो वर्ष तक देखरेख करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने जिला मुख्यालय पर शिलान्यास के दौरान कहा कि शौचालयों के निर्माण में धन की कमी पड़ी तो सांसद निधि से उसे पूरा किया जाएगा। वही नगर के व्यापारियों ने पत्र देकर मुख्यालय पर ट्रेन ठहराव की मांग की। इस दौरान डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा आने वाले समय में जिले के सभी बाजरों में इस तरह के सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। चंदौली के जिन छह प्रमुख स्थानों पर सीआरएस निधि से पांच सीटेड सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे उनमें ककरैत घाट, सकलडीहा मोड़ फ्लाईओवर के बगल में चंदौली, अलीनगर चकिया तिराहा, ताराजीवनपुर बाजार, नई बाजार और धानापुर कस्बा शामिल हैं। निजी संस्था दो वर्ष तक शौचालयों की देखरेख करेगी। केंद्रीय मंत्री ने सकलडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की भी बात कही। कहा नगर विकास मंत्री से इस संबंध में जल्द ही वार्ता करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, हरिवंश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र गोंड, सूर्यमुनी तिवारी, शशिशंकर सिंह, राजन सिंह, विजू अग्रहरी, उमाशंकर सिंह, विद्यासागर गुप्ता, किरण शर्मा, जितेंद्र पांडेय, शिवशंकर सिंह पटेल, दिलीप सोनकर, आशुतोष सिंह, शिवपूजन राम रहे।
चंदौली। स्थानीय सांसद व भारी उद्योग केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय बृहस्पतिवार को सदर विकास खंड के सिरसी गांव में स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के नाम अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विधि विधान से पूजा पाठ के साथ हावड़ा चलाकर इसका शुभारंभ किया।कहा अमृत सरोवर योजना के तहत चंदौली में 80 तालाबों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता थे। उनके नाम पर आज अमृत सरोवर का शिलान्यास कर कर मुझे खुशी हो रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ग्राम प्रधान रिंटू सिंह, हरिवंश उपाध्याय उपस्थित रहे। संवाद