फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Subedar Major Suresh of Chandauli died in an accident few days after promotion

UP: प्रमोशन के एक हफ्ते बाद ड्यूटी के दौरान हादसे में सूबेदार मेजर की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा घर; मचा कोहराम

Mon, 15 Jul 2024 10:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jul 2024 10:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सूबेदार मेजर सुरेश यादव का ड्यूटी के दौरान हादसे में निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार के साथ ही गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Subedar Major Suresh of Chandauli died in an accident few days after promotion
सूबेदार मेजर सुरेश यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सूबेदार मेजर सुरेश यादव का ड्यूटी के दौरान एक हादसे में निधन हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरेश यादव सेना के ईएमई बटालियन में गुवाहाटी में तैनौत थे। हालांकि हादसा क्या था इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


यह है मामला
पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सुरेश यादव वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। एक सप्ताह पहले ही सूबेदार के पद से पदोन्नति पाकर सुबेदार मेजर बने थे। पदोन्नति के बाद छुट्टी लेकर बहादुर घर आए थे, लेकिन प्रमोशन की यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रही और हादसे में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Subedar Major Suresh of Chandauli died in an accident few days after promotion
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि सूबेदार मेजर सुरेश यादव काफी खुश मिजाज और जिंदादिल इंसान थे। जब भी छुट्टियों में गांव आते युवाओं में देश सेवा की अलख जगा जाते थे। उनके असामयिक निधन ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बहादुरपुर गांव को ही गमजदा कर दिया। 

Subedar Major Suresh of Chandauli died in an accident few days after promotion
सूबेदार मेजर सुरेश यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद घर में पिता जवाहर यादव, माता रमा देवी, पत्नी प्रियंका यादव और दो बच्चों अनमोल (12), अमीषा (16) का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी होने के बाद उनके घर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed