फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sub station and transformer proposed in Ramnagar industrial area

चंदौली: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सब स्टेशन और 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव

Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sub station and transformer proposed in Ramnagar industrial area
लो वोल्टेज और लोड से ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से परेशान रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी लगातार बिजली की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। डीएम ईशा दुहन ने रविवार को उद्यमियों की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में 10 एमवीए के टांसफार्मर, फेज-1 में विद्युत सब स्टेशन और 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रस्ताव मण्डलीय उद्योग बंधु में भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इसका सजीव प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ईशा दुहन सहित अधिकारियों और उद्यमियों ने देखा। जिला स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम में उपस्थित निवेशकों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था बेहतर होने से निवेशकों के लिए अच्छा माहौल है। उद्यमियों की समस्या का समाधान प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उद्योग बंधु और औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक में ईशा दुहन रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में खड़े एआरटीओ द्वारा जब्त वाहनों, रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 400 केवीए के दो ट्रॉसंफार्मर लगवाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा हुई। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में काफी दिनों से पड़ी रोड के किनारे जब्त वाहनों से औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने की समस्या को पिछली जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया था जिस पर डीएम के आदेश पर वाहनों को हटाया जा रहा है। उद्यमियों ने इसके लिए डीएम को धन्यवाद कहा। डीएम ईशा दुहन ने विश्वास दिलाते हुए उद्यमियों से कहा कि जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमी को हर संभव मदद दिलाई जाएगी इसके लिए शासन-प्रशासन पूूरी तरह से कटिबद्ध है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, दिनेश सिंह यादव, मनोज कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय प्रमोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम रविन्द्र कुमार सोनकर, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, महामंत्री सतीष गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2022 में ही सांसद को भेजा था प्रस्ताव
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने नवंबर 2022 में सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र लिखकर औद्योगिक क्षेत्र में 10 एमवीए का एक और 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर इस मांग से अवगत कराया था। उर्जा मंत्री ने पत्र के जवाब में लिखा था कि उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन लिमिटेड को पत्र भेजकर इसमें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार को उद्यमियों की बैठक में डीएम ईशा दुहन ने उक्त प्रस्ताव को मंडलीय उद्योग बंधु में भेजने का निर्णय लिया। ऐसे में कमिश्नर के सामने यह प्रस्ताव जाएगा। देव भट्टाचार्य ने कहा कि हमे आशा नहीं विश्वास है कि जल्द ही यह प्रस्ताव पास होगा और औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को निर्बाध बिजली मिलेगी।संवाद
अगली बैठक तक पूर्ण कराएं औद्योगिक क्षेत्र की सड़केंडीएम ईशा दुहन ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक से पहले रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के अधूरे पड़े कार्य हर हाल में पूर्ण करा लें। औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेस-2 की रोड नंबर 15 की अधूरी सड़क गुणवत्ता पूूर्ण ढंग से पूरी कराने और रोड नंबर 13 की पटरियों के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


दो दिनों में वितरित कराएं स्वीकृत ऋण
डीएम ने उपायुक्त उद्योग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना सहित अन्य योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें ताकि लोग आगे आए और उद्योग लगाएं। डीएम ने अपर अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृत ऋणों को दो दिनों में वितरित करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed