फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students were inspired towards inspiration

Chandauli News: प्ररेणा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित

Sat, 13 Apr 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Students were inspired towards inspiration
चंदौली। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में शुक्रवार को प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विचार-गोष्ठी के माध्यम से प्रेरणा के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रेरणा एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम लांच किया है। जिसका लक्ष्य सभी प्रतिभागियों को एक सार्थक, रचनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना है। यह सर्वोत्तम श्रेणी की तकनीक वाले छात्रों के लिए एक अनुभवात्मक और प्रेरणादायक शिक्षण कार्यक्रम है। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार मिश्र, उषा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रेरणा नौवीं से बारहवीं कक्षा के चयनित छात्रों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला आवासीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम आईआईटी गांधी नगर की ओर से तैयार प्रेरणा स्कूल का पाठ्यक्रम नौ मूल्य आधारित विषयों पर केंद्रीत है। स्वाभिमान और विनय, शौर्य और साहस, परिश्रम और समर्पण, करुणा और सेवा, विविधा और एकता, सत्यनिष्ठा और शुचिता, नवाचार और जिज्ञासा, श्रद्धा और विश्वास, एवं स्वतंत्रता और कर्तव्य। इन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि उपरोक्त विषयों पर आधारित कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करेगा और भारत की विविधता में एकता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed