फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students' union election today, 1721 students will use their vote

छात्रसंघ चुनाव आज, 1721 छात्र-छात्राएं करेंगे अपने मत का प्रयोग

Sun, 21 Mar 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students' union election today, 1721 students will use their vote
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में शनिवार की सुबह नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शनिवार को कॉलेज में पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान हर बूथ पर और मतगणना कक्ष में सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। वहीं मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ से दोपहर के दो बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर कुल 2117 मतों में 429 पहचान पत्र वितरण नहीं होने पर कुल 1721 मतों के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। ढ़ाई बजे से मतणना आरंभ होगी और देर शाम परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। परिणामों की घोषणा के बाद तत्काल उम्मीदवारों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर आधा दर्जन इंस्पेक्टर, 25 उपनिरीक्षक, 50 पुलिस 10 महिला पुलिस और एक महिला दरोगा के साथ एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की जाएगी। एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा और एएसपी दयाराम ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी डा. उदय शंकर झा, प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा, नायब तहसीलदार प्रवीन सिंह, कोतवाल अवनीश राय, सहायक चुनाव अधिकारी डा. प्रमोद पांडेय, डा. राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed