{"_id":"5e444e068ebc3ee5e02ca93b","slug":"students-protested-chandauli-news-vns5104041162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए प्राचार्य से वार्ता करते छात्र।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र आंदोलन कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं किए जाने से नाराज छात्र नेताओं ने बुधवार को प्राचार्य कक्ष में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे चुनाव तिथि की घोषणा कराने पर अड़े रहे। अंत में प्राचार्य ने कुछ जांच के बाद चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन देकर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त कराया। छात्रों ने चेताया कि 15 फरवरी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं किए जाने पर वे आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन होने के बाद पांच बार चुनाव की तिथि टल चुकी है। पूर्व में छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बाद सात फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की गई थी। इस घोषित तिथि के पांच दिन बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं हो सका है। चुनाव की आगामी तिथि को लेकर भी कॉलेज प्रशासन कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रहा है। चुनाव की तिथि का निर्णय नहीं होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा । आक्रोशित छात्र नेता प्राचार्य कक्ष में चुनाव की तिथि की घोषणा को लेकर धरना पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। देर तक हंगामा चलने के बाद प्राचार्य की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस छात्रों पर धरना समाप्त करने का दवाब देने लगी लेकिन छात्र अड़े रहे। अंत में शाम पांच बजे करीब प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने जांच के बाद चुनाव तिथि की घोषणा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप यादव, सत्यप्रकाश यादव, धनंजय यादव, भरत यादव, अजय, सोनू यादव, आर्यन, अतुल पांडेय, प्रियांशु सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।