फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students can get subject information by calling from mobile

मोबाइल से फोन कर छात्र ले सकते हैं विषय की जानकारी

Mon, 21 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students can get subject information by calling from mobile
चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। छात्रों की सुविधा के लिए जिले स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पूल बनाया है। बोर्ड परीक्षा के अध्ययन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो छात्र-छात्राएं निसंकोच मोबाइल पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को विषय विशेषज्ञों से सीधे सहयोग लेने का शिक्षकों का नंबर सार्वजनिक किया है। इस संबंध में पुल में शामिल शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वाट्स एप नंबर के माध्यम अथवा दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित विषयों में आने वाली समस्याओं के समाधान करने की पहल करेंगे। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में विद्यार्थियों को सहयोग व साथ मिले। उन्होंने चंदौली मुख्यालय स्तर के लिए ओमप्रकाश पांडेय को गणित प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9161042281, राधेश्याम सिंह को जीव विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर 9452822416, दिनेशचंद्र को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9756305944, डॉ.विपिन बिहारी सिंह अंग्रेजी प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9415374783 को विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तरह चकिया तहसील स्तर के लिए अविचरल प्रताप सिंह को अंग्रेजी प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7355215295, सुगंधा शर्मा को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7607004177, नागेन्द्र शर्मा को संस्कृत प्रवक्ता 9415871027, अरविन्द त्रिपाठी को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोबाइन नंबर-9450297904 नामित किया है। इसी तरह सकलडीहा तहसील स्तर के लिए शशांक शेखर को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7052409567, अमित कुमार गुप्ता को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7905216390 व दिलीप सोनकर को मनोविज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-8081544234 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तहर मुगलसराय तहसील स्तर के लिए राजीव कुमार मिश्रा को भौतिक विज्ञान मोबाइल नंबर 9838634830, डॉ. दिनेश कुमार को प्रवक्ता हिंदी मोबाइल नंबर-9450248130, व्यास प्रसाद को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9450591677, प्रद्युम्न गुप्ता को गणित प्रवक्ता 9452999630, प्रदीप कुमार को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9807516510 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तरह नौगढ़ के लिए योगेश प्रताप को जीव विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9838544133, विजय कुमार पाठक को अंग्रेजी मोबाइल नंबर-7275580343, कृष्ण प्रताप वर्मा को उर्दू मोबाइल नंबर-7905399650 व प्रदीप कुमार शुक्ला को संस्कृत मोबाइल नंबर-8429148709 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। जो बच्चों की परीक्षा की तैयारियों में सहयोग करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed