फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students are being transported in 150 unfit school vehicles.

Chandauli News: 150 अनफिट स्कूली वाहनों में ढोए जा रहे हैं छात्र छात्राएं

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students are being transported in 150 unfit school vehicles.
पीडीडीयू नगर। स्कूली वाहनों के लिए अभिभावकों से मोटी फीस लेने के बाद भी कान्वेंट स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए कई अनफिट वाहन भी काम में लिए जा रहे हैं। इसमें कई छोटे वाहन भी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पंजीकृत वाहनों में अभी भी 150 स्कूली वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बरती जाने वाली यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन



जिले में छोटे व बड़े स्कूल प्रबंधकों की ओर से बच्चों को घर से स्कूल लाने व ले जाने के नाम पर अभिभावकों से काफी मोटी रकम वसूली जाती है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र लेने में कोताही बरती जा रही है। जिले के एआरटीओ कार्यालय में कुल 813 छोटे-बड़े स्कूली वाहन दर्ज हैं। इसमें बड़ी बस, मिनी बस, मैजिक समेत अन्य गाड़ियां पंजीकृत हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक विभिन्न स्कूलों के 150 वाहनों के पास फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है। जबकि विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को लगातार नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन रमेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि अनफिट वाहनों से संबंधित स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजा जा रहा है। वहीं डीआईओएस व अन्य अधिकारियों के माध्यम लगातार जांच कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाबत सूचित भी कराया जा रहा है। इसके अलावा जिला स्तर पर परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक भी कराई जाती है।
विज्ञापन

इनसेट
विक्रम और ई- रिक्शा से भी स्कूल जाते हैं बच्चे
पीडीडीयू नगर। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बार अभिभावकों की ओर से भी लापरवाही बरती जाती है। अभिभावकों की ओर से छोटे- छोटे बच्चों को ई- रिक्शा और विक्रम से स्कूल भेजा जाता है। इन वाहनों में बच्चे भूसे की तरह ठूंस कर बैठाए जाते हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी लापरवाह बने रहते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed