फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   students agitation

परीक्षा परिणाम रोकने पर छात्रों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 25 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
students agitation
परीक्षाफल रोके जाने से नाराज स्वामी शरण सिंह महाविद्यालय के बीए तृतीय
विज्ञापन
वर्ष के छात्रों ने गुरुवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आरोप लगाया कि भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का आरोप लगाकर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।

इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अंत में एसडीएम को पत्रक सौंपकर 28 सितंबर से विद्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि विद्यालय में भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा गया। लेकिन इसका खामियाजा सभी छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।


 सभी का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।

कहा कि प्रबंधन छात्रों की कोई मदद नहीं कर रहा है। बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है कि शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा।

 विद्यालय द्वारा दोबारा प्रवेश शुल्क देकर सभी विषयों की परीक्षा देने का दबाव बनाया जा  रहा है। कहा कि वे कुलपति से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।


परीक्षाफल घोषित नहीं होने से छात्रों की आगे की शिक्षा भी बाधित हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कराया गया तो छात्र महाविद्यालय के बाहर धरना देने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर पूजा यादव, कौशल, राहुल, अफरोज, सुमन, अंकिता, निशा, संगीता  आदि  उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed