{"_id":"5e9997c18ebc3e75f5658c8b","slug":"student-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-karmnasha-river-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः कर्मनाशा नदी में नहाते समय डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः कर्मनाशा नदी में नहाते समय डूबने से छात्र की मौत
Fri, 17 Apr 2020 05:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा नदी में शुक्रवार की सुबह नहाते समय एक छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास खड़े उसके दोस्तों के शोर मचाने पर लोगों ने किसी प्रकार उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना क्षेत्र स्थित शहाबगंज कस्बा निवासी मुस्लिम के पांच बेटे-बेटियों में कलीम (16) तीसरे नंबर पर था। वह गांधी स्मारक इंटर कालेज शहाबगंज में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को दिन में कर्मनाशा नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसपर वहां खड़े उसके दोस्त मदद के लिए शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोग युवक को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए