फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   student

स्कूली बच्चों को आपदा राहत की ट्रेनिंग दी

Tue, 16 Jul 2019 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
student
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कटसिला में स्थित सेंट जॉस स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान स्कूल के अध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं आपदा राहत के दौरान स्वयं को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर छात्रों को आग के प्रकार, फैलने के कारण और बचाव के तरीके भी समझाए गए।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह के निदेशन में प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह की देख रेख में सुबह आठ बजे टीम पहुंच गई। आपदा सायरन बजाया गया। घंटी बजते ही आनन फानन में सभी कक्षाओं को खाली कराया गया और सभी बच्चों को खुले मैदान में एक पंक्ति में खड़ा किया गया। गिनती करने पर आठ बच्चे कम मिले। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काम शुरू किया। सभी कमरों में सर्च आपरेशन कर एक क्लास में फंसे और जख्मी बच्चों को बाहर निकाला अस्पताल मे भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसके बाद खुले मैदान में बच्चों, अध्यापकों, स्कूल के कर्मचारियों को आग के प्रकार, अग्नि शमन यंत्रों को सही ढंग से चलाने, आग को बुझाने और आग में फंसे बच्चों लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के साथ प्राथमिक उपचार के तरीके बताए गए। इस मौके पर फादर दिलीप, डोरभी, गरिमा, पूनम, आशुतोष, सर्वजीत, अनिष, रामराज, मनोज, बचनू, डेविड, अनुराग, प्रकाश, बिंदा, फायर ब्रिगेड के उपेन्द्रनाथ सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, चंदन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed