फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student abducted while on the way to take an exam; FIR registered.

Chandauli News: परीक्षा देने निकले छात्र का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज की

Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Student abducted while on the way to take an exam; FIR registered.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर में रहने वाला कक्षा नौ का छात्र परीक्षा देने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस अपहरण की प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


चंदौली के पिपरी गांव निवासी रत्नेश तिवारी औद्योगिक नगर स्थित निजी फैक्ट्री में मशीन चालक का काम करते हैं। वह फैक्ट्री के सामने स्थित निजी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र शिवम तिवारी (13) भी उनके साथ रहता है। एक अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे वह रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। परीक्षा देने के बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने कॉलेज, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता के अनुसार शिवम ने काले रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed