फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   strictly on Dggamar vehicles

डग्गामार वाहनों पर सख्ती

Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
strictly on Dggamar vehicles
चेकिंग करती यातायात पुलिस।
यातायात विभाग की टीम ने रविवार को डग्गामार वाहनों के विरुद्घ अभियान चलाते हुए दो बसों सहित तीन वाहनों को सीज कर दिया और 23 वाहनों का चालान किया। इस दौरान शमन शुल्क के रूप में 3200 सौ रुपये वसूले गए। विभाग से इस अभियान से बगैर परमिट के सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसपी किरीट राठोड के निर्देश पर यातायात विभाग की टीम ने यातायात प्रभारी रामनारायन पासी और एचसीपी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में डग्गामार वाहनों की जांच की। इस अभियान में मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्र से दो बसों को सीज कर दिया गया। वहीं मुख्यालय पर जांच के दौरान एक जीप को सीज किया गया। तीनों वाहन बगैर परमिट और कागजातों के चल रहे थे। अभियान के दौरान मुगलसराय, अलीनगर और सदर थाना क्षेत्र में कुल चार बसों और 19 दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान करते हुए 3200 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। टीएसआई ने बताया कि जनपद में डग्गामार वाहनों को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत रविवार को व्यापक अभियान चलाया गया जो आगे भी जारी रहेगा। अभियान में राजेंद्र प्रसाद, शिवचंद यादव सहित यातायात विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed