फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict action will be taken against those who lure and threaten voters

मतदाताओं को लुभाने और धमकी देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 17 Apr 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who lure and threaten voters
इलिया/चकिया । अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने शनिवार को थाना परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी है कि चुनाव आचार संहिता का पालन करें। कहा कि जो भी प्रत्याशी शराब और मुर्गा बाटेगा तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की धमकी देगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किये जाने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, राजेश यादव, सुरेंद्र गुप्ता, नंदू विश्वकर्मा, ओमकार दास, विजय गुप्ता और अशोक गुप्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार ने चकिया कोतवाली परिसर में भी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था के तहत चुनाव संपन्न कराने तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के संबंध में दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह सहित समेत अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed