{"_id":"5ed9353c8ebc3e90743f3fde","slug":"street-will-have-to-free-from-problems-before-rain-said-prabhunarayan-chandauli-news-vns5283866108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले गड्ढ़ामुक्त हो सड़कें: प्रभुनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले गड्ढ़ामुक्त हो सड़कें: प्रभुनारायण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले की सभी प्रमुख सड़कों की हालत एकदम जर्जर हो चुकी है। आवागमन के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी विभागीय अधिकारी सड़कों को बरसात से पहले गड्ढ़ामुक्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे है। उक्त बातें सकलडीहा विधायक प्रभुनाराण सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकत के दौरान कही। साथ ही सकलडीहा कस्बा में नाली निर्माण में ठेकेदार के द्वारा खराब गुणवत्ता की गिट्टी डालने का आरोप लगाया। डीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही वह सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विधायक ने कहा कि जिले में सड़कों पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। जिससे प्रमुख सड़के अलीनगर सकलडीहा मार्ग, मुगलसराय चहनिया, सकलडीहा मारुफपुर मार्ग तथा सकलडीहा अमड़ा मार्ग की हालत एकदम जर्जर हो चुकी है। सड़कों पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। जबकि बरसात के दिनों में सड़कों के खराब होने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी। कहा कि सकलडीहा कस्बा में सड़क और नाली निर्माण के लिए धन अवमुक्त हुआ है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा गुणवत्तायुक्त काम नहीं किया जा रहा है। उसके पास मानके अनुरुप कोई सयंत्र नहीं है। साथ ही गिट्टी सहित अन्य सामाग्री की गुणावत्ता संदेहास्पद है। कहा कि बरसात से पहले सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराना आवश्यक है और सकलडीहा कस्बा में ठेकेदार के द्वारा कराए गए कार्य की जांच कराई जाय। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव, धीरु यादव उपस्थित रहे।