{"_id":"651ec6c2cdc574c48702ffb9","slug":"strange-case-in-up-police-found-missing-dog-in-24-hours-in-chandauli-after-searching-for-buffalo-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अजब मामला: भैंस खोजने वाली पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला गुमशुदा कुत्ता, मालकिन ने रखा था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अजब मामला: भैंस खोजने वाली पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला गुमशुदा कुत्ता, मालकिन ने रखा था इनाम
Thu, 05 Oct 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:53 PM IST
सार
यूपी के चंदौली जिले की पुलिस ने एक गुमशुदा पालतू कुत्ते को 24 घंटे के अंदर ढूंढ़ निकाला। बुधवार को महिला का पालतू कुत्ता लापता हो गया था। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बरामद कुत्ते को थाने से ले जाने आई महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी पुलिस को कभी भैंस तो अब कुत्ता पकड़ने की जिम्मेदारी मिल गई है। ऐसा ही अजीबोगरीब मामला चंदौली में सामने आया है। जहां एक महिला का पालतू कुत्ता लापता हो गया। अपने कुत्ते की तलाश में वृद्ध मालकिन ने उसे खोजकर लाने वाले वाले को उचित इनाम देने का ऐलान कर दिया। मालकिन ने कुत्ते के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिले की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कुत्ते को बरामद कर महिला को सौंप दिया। कुत्ता वापस मिलने पर महिला खुश हो उठी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह शांति देवी नाम की महिला अपने पालतू कुत्ते (लेब्रा प्रजाति) के साथ टहलने निकलीं। विकास भवन के पास उनका ध्यान बंटा और कुत्ता लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कुत्ता नहीं मिला तो महिला ने पुलिस से संपर्क साधा। तहरीर देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही मालकिन ने पोस्टर जारी कर कुत्ते को खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने का भी ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
शांति देवी से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार को 24 घंटे बाद थाना प्रभारी के हमराही बंटी सिंह व अन्य को कुत्ता मिल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जब पिता काट रहे थे घास तब बेटे ने जीता पदक, कभी मजदूरी तो कभी होटल में वेटर बने रामबाबू का कमाल
जिसे पुलिस ने लिखा पढ़ी कर उसकी मालकिन को सौंप दिया। शांति देवी ने पुलिस को धन्यवाद कहा। इधर, पुलिस के इस काम की पूरे शहर में चर्चा है।