फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Story of coal market, first dust now trouble with mud

कोल मंडी की कहानी, पहले धूल अब कीचड़ से परेशानी

Fri, 23 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Story of coal market, first dust now trouble with mud
चंदासी में मुख्य सड़क पर पसरा कीचड़। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल मंडी की दिक्कतें कम नहीं हो रही। पहले यहां उड़ रहे धूल के गुबार से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा था वहीं अब मुख्य सड़क पर कीचड़ परेशानी का सबब बन चुका है। जनता परेशान हैं और जिम्मेदार जानकर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

देश की प्रमुख कोल मंडी चंदासी में रोजाना हजारों ट्रकों का आवागमन होता है। वहीं पीडीडीयू जंक्शन रेलवे स्टेशन, चंदौली मुख्यालय और दो दर्जन से भी ज्यादा स्कूलों-कॉलेजों की ओर जाने का यह मुख्य मार्ग है। वर्षों से यहां उड़ रहे धूल परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कई बार की कोशिश के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। बारिश होने की वजह से धूल की मोटी परत अब कीचड़ का रूप ले चुकी है। मुख्य सड़क पर पसरे कीचड़ में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। रोजाना इस मार्ग से जिले के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों और नेताओं का आना-जाना होता है पर सभी जानकर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

यहां से गुजरने वाले हजारों लोग इस परेशानी को झेलते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात को होती है। यहां बत्तियां नहीं हैं। अंधेरे में कीचड़ और गड्ढों के बीच दो पहिया या चारपहिया वाहनों को चलाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल मंडी में साफ-सफाई का क्रम लगातार चल रहा था। काफी साफ-सफाई हुई भी थी। फिर से वहां सफाई कराई जाएगी। लोगों को दिक्कतें नहीं होगी।-अविनाश कुमार, एसडीएम, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed